भीलवाड़ा: सांसद दामोदर अग्रवाल ने हरि शेवा धाम में माँ दुर्गा का लिया आशीर्वाद, महामंडलेश्वर ने भेंट की परंपरागत तलवार
नवरात्री के पावन अवसर पर भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहाँ माँ दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने सांसद अग्रवाल का स्वागत करते हुए आशीर्वाद स्वरूप परंपरागत तलवार भेंट की, जिसे शक्ति और धर्म रक्षा का प्रतीक माना जाता है।l