मंडला: महात्मा गांधी स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ और मैकल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट समर कैंप का आयोजन
Mandla, Mandla | May 2, 2026 मंडला में क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों के लिए एक शानदार पहल की शुरुआत हुई है। जिला क्रिकेट संघ (DCA) और मैकल क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 1 मई से 15 दिवसीय भव्य क्रिकेट समर कैंप का शुभारंभ किया गया है। यह कैंप मंडला के महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जहां जिले भर से 8 वर्ष की आयु से लेकर सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लिए है