सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए जेवरात व ₹8200 नगद
थाना नकुड़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नया गांव रोड के बंद पड़े पेट्रोल पंप के पीछे से 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण मंगलवार दोपहर 3:00 बजे किया। आरोपियों के कब्जे से पीली धातु के जेवरात, चांदी की ईंट, और 8200 रुपये नगद बरामद हुई है।