मसूरी में लगातार हो रही बारिश का कहर मंगलवार सुबह एक बार फिर देखने को मिला। स्प्रिंग रोड स्थित भंडारी निवास के निकट भारी बारिश के चलते एक मकान पर दो विशाल पेड़ और पुश्ता भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। मलबा घर के अंदर तक घुस गया। राहत की बात यह रही कि घर में मौजूद लोग समय रहते सुरक्षित रहे। कोई जनहानि नहीं हुई। #rain #uttarakhand #massourie