धामपुर: नहटौर के ब्लॉक सभागार में भाकियू टिकैत की पंचायत में 17 सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया
शुक्रवार को 3 बजे नहटौर मे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी आकू, नहटौर को एक ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों और स्थानीय जनता की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।