हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के रजौली में एक बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई जिसकी सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।