सुल्तानपुर: शहर के पंजाबी कालोनी मोहल्ले में छुट्टा जानवरों का आतंक,कई लोगों को कर चुके घायल,मोहल्लेवासी परेशान
शहर के पंजाबी कालोनी मोहल्ले में रहने वाले लोग छुट्टा जानवरों के आतंक से परेशान हैं।यहां सुबह से लेकर शाम तक छुट्टा जानवरों से गालियां भरी रहतीं हैं।मोहल्ले वासीयों ने इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।वहीं मोहल्ला निवासी जसप्रीत सिंह ने कहा कि बच्चों को स्कूल पहुंचने-लाने में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।जानवरों ने कई लोगों को चोटिल किया है।