रुद्राक्ष धाम में 31 जनवरी से 6 फरवरी तक आयोजित होने वाली श्रीरामकथा एवं दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर पूर्व गृहमंत्री व खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने बुधवार दोपहर 2 बजे होटल दीपाली में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख जनों की बैठक ली।1 फरवरी को प्राण-प्रतिष्ठा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।