बेंगाबाद: बिजली और पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने SP कोठी के पास डुमरी गिरिडीह मुख्य पथ को किया जाम #jansamasya
बिजली और पानी को लेकर SP कोठी के पास ग्रामीणों ने डुमरी गिरिडीह मुख्य पथ को रविवार शाम 5 बजे जाम कर दिया। इसके बाद सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। इसकी सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया।