बांका: चिलमिली गांव के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में उपचार जारी
Banka, Banka | Apr 22, 2026 सदर अस्पताल बांका में बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिलमिली गांव निवासी गुड्डू यादव गोड्डा जिला से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।