थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव सूरजपुर दुगमई निवासी युवक सौरभ सोमवार को अपने खेत में धान काट रहा था तभी उसके परिजनों ने ही मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि जब वह खेत पर धान कट रहा था तभी उसके पिता और भाई आकर धान काटने से रोकने लगे। जिसका विरोध किए जाने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।