पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Purnea East, Purnia | May 7, 2026
पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थानाक्षेत्र के दनसार वार्ड संख्या 11 निवासी अरविंद कुमार उर्फ टुलो यादव को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर गुरुवार को शाम के लगभग 4 बजे जेल भेज दिया गया.थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मृतका चांदनी देवी के भाई ने थाना में आवेदन दिया है कि उसकी बहन की हत्या बहनोई अरविंद कुमार के द्वारा की गई. मामला 21 अप्रैल का है.