गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिला अग्निशमन कार्यालय परिसर में बिहार पुलिस के पीटीसी जवानों को अग्नि सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण
अग्निशमन विभाग द्वारा फायर स्टेशन परिसर में बिहार पुलिस के पीटीसी जवानों को अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित विशेष प्रशिक्षण मंगलवार की दोपहर 1 बजे किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को आग लगने की विभिन्न परिस्थितियों में बचाव एवं नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी गई।