टिकारी: उसरी में डकैती के बाद 70 वर्षीय वृद्धा को बेरहमी से की पीटाई, टिकारी SDPO सहित कई टीमों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
Tikari, Gaya | Jul 20, 2026 टिकारी के पंचानपुर थाना क्षेत्र स्थित उसरी में सोमवार मध्यरात्रि 10 की संख्या में आए डकैतों ने सैनिक पवन कुमार के घर में धावा बोलकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान घर में मौजूद उनकी 70 वर्षीय मां ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट कर उन्हें अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए ANMMCH, गया भेजा गया।