पूरनपुर: प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन ने मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या को लेकर जताया रोष, प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की
पूरनपुर। मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन पूरनपुर ने सोमवार दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई।