चैनपुर: चैनपुर व्यापार मंडल चुनाव की घोषणा, 6 मई को नामांकन और 25 को मतदान
चैनपुर में व्यापार मंडल के वर्ष 2025-26 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा गुरूवार को कर दी गई। निर्वाचन अधिकारी निशितोष ठाकुर ने दोपहर 4 बजे बताया कि व्यापार मंडल की चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र की प्रस्तुति 6 मई को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक हो सकेगी।