सकरा: मिश्रौलिया गांव से पुलिस ने 561 लीटर विदेशी शराब ज़ब्त की, मौके से एक तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में शनिवार पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर 561 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मौके पर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जिसे शनिवार दोपहर करीब तीन बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार हुए आरोपी का पहचान जलेश राय बताया गया है।