शामली: शामली में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 340 वाहनों के काटे गए चालान
Shamli, Shamli | Jul 3, 2026 शुक्रवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को यातायात नियमों के उल्लंघन पर जिले भर में कुल 340 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया।