बदायूं: कछला के भट्टा नगला गांव में होली पर घर के बाहर चारपाई पर बैठे दो लोगों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत और एक घायल
Budaun, Budaun | Mar 5, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला चौकी क्षेत्रांतर्गत भट्टा नगला गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग कप्तान पुत्र पीतम व जालू पुत्र राजाराम होली पर्व पर अपने घर के दरवाजे पर चारपाई पर बैठे थे। तभी सहसवान रोड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने चारपाई पर बैठे लोगों को टक्कर मार दी । जिससे चारपाई पर बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि जालू गंभीर रूप से घायल हो गया।