कैराना: कांधला में श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के मुख्य पक्षकार को पाकिस्तानी नंबर से सनातन न्याय यात्रा को बम से उड़ाने की दी धमकी
कांधला कस्बे के मोहल्ला रायजादगान के मूल निवासी आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने थाने में तहरीर दी है। बताया है कि वह श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष और श्री कृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्य पक्षकार हैं। आरोप है कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर पाकिस्तानी नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा बताते हुए धमकी दी।