हरदोई: पूर्व सांसद और पूर्व विधायक ने रेलवे गंज स्थित आवास पर धूमधाम से मनाया होली का पर्व, तस्वीर आई सामने
Hardoi, Hardoi | Mar 26, 2024 होली का पर्व सोमवार से ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार को रेलवे गंज स्थित आवास पर पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने अपनी जेठानी पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी के साथ जम कर होली का जश्न मनाया। इस दौरान दोनो ही देवरानी जेठानी रंगों से सराबोर दिखी। दोनो ही सपा नेत्रियों ने जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की है।