जैतपुर: 20 हेक्टेयर वनभूमि से हटाया अतिक्रमण, 14 मड़िया-झाला किए ध्वस्त
केशवाही वन परिक्षेत्र की खमरिया बीट के आरएफ-950 में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 हेक्टेयर वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान में 14 मड़िया-झाला हटाए गए। विभाग ने दोबारा कब्जा रोकने के लिए कंटूर ट्रेंच खोदने और बीज बुवाई कराने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार सुबह 8 बजे जानकारी सामने आई है।