होशंगाबाद नगर: चूरना रेंज के एसडीओ द्वारा सांभर को पोहा खिलाने के मामले में फील्ड डायरेक्ट ने किया निलंबित,फील्ड डायरेक्ट ने दी जानकारी
सत्पुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना क्षेत्र में पदस्थ एसडीओ विनोद वर्मा को प्रबंधन ने तुरंत निलंबित कर दिया।विनोद वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वे सांभर के बच्चे के साथ बैठे, पोहा खाते और सांभर के बच्चे को पोहा खिलाते नजर आ रहे थे।शुक्रवार दोपहर 12 बजे एसटीआर क्षेत्र संचालक राखी नंदा ने बताया विनोद वर्मा को निलंबित कर दिया गया है।