फतेहपुर: कलेक्ट्रेट में AIMIM के लोगों ने प्रदर्शन कर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के बयान पर जताई नाराजगी
फतेहपुर में ए आई एम आई एम के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान संगठन के नेताओं ने कहा कि देश में लगातार भाईचारे का माहौल खराब करने की कोशिशें हो रही हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में भोपाल की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया गया कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।