जखनिया: नाथूपुर मंगारी में लोजपा (रामविलास) ने आयोजित की दलित चौपाल, सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक नेतृत्व पर दिया जोर
क्षेत्र के नाथूपुर मंगारी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तत्वावधान में मंगलवार को 'दलित चौपाल' का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।