बरियारपुर: 4 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान
शुक्रवार को 11:00 बजे से 4:00 तक नौवागढी इलाके में बिजली रही गुम उपभोक्ता रहे परेशान। वहीं उपभोक्ता अरुण शर्मा,संजय कुमार, देवेंद्र मंडल द्वारा बताया गया कि बढ़ते ही गर्मी बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई। आज 4 घंटे तक बिजली गुम रहने से हम लोग काफी परेशान रहे। वही बिजली विभाग जेई द्वारा बताया गया कि पोल नवीकरण होने के कारण बिजली की समस्या उत्पन्न रही।