बक्सर: यूपी के भरौली गोलंबर NH-31 पर ट्रेलर की चपेट में आने से बक्सर के युवक की मौत, मची अफरा-तफरी
Buxar, Buxar | Jun 1, 2026 यूपी के बलिया जिला के नरहीं थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 10 पूर्वाहन में NH-31 पर भरौली गोलंबर के पास दर्दनाक हादसा हो गया। गाजीपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे बक्सर निवासी 42 वर्षीय मनोज कुमार को कुचल दिया। ट्रेलर के पहियों से दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंची।