भदोही: भदोही कोतवाली पुलिस ने फर्जी कम्पनी से ठगी करने वाले ₹5,000 इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
भदोही पुलिस ने फर्जी कम्पनी बनाकर लोगों से ठगी करने वाले ₹5,000 इनामिया अभियुक्त संतोष कुमार पाण्डेय निवासी जौनपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एजेंटों के माध्यम से पैसा जमा कराकर कम्पनी बंद कर दी और रकम लेकर फरार हो गया था। उसके खिलाफ भदोही, जौनपुर और चंदौली में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर आरोपी को नेशनल तिराहा से गिरफ्त