जमुई: जमुई मंडल कारा में विधिक जागरूकता सह साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन
Jamui, Jamui | Mar 17, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को जमुई मंडल कारा में विधिक जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बंदियों को विधिक साक्षरता को लेकर प्ली बारगेनिंग की जानकारी दी गई। शिविर में प्राधिकार के सहायक लीगल ए डिफेंस काउंसिल सोनाली शेखर व मंडल कारा के सहायक अधीक्षक काजल सिंह ने प्ली बारगेनिंग के बारे में बंदियों को जागरूक किया।