मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामबाग पेट्रोल पंप के बगल के घर में किराए पर रह रहे व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप
बताते चले कि बुधवार की दोपहर 1:00 बजे शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामबाग पेट्रोल पंप के बगल के घर में किराए पर रहरहे एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मकान मालिक ने बताया कि यह मेरे घर में 2 साल से किराए पर रह रहा है और बरिया घाट के इंश्योरेंस कंपनी में ऑपरेटर है मध्य प्रदेश के रीवा का रहने वाला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।