चितरंगी: आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम छतरकम से एक युवक के घर से 24 हजार रुपए कीमती देसी-विदेशी शराब जप्त कर की कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम ने सिंगरौली जिले के ग्राम छतरकम मे एक युवक के घर में आबकारी विभाग के टीम के द्वारा छापा मार कार्यवाही के दौरान छतरकम निवासी युवक के घर से 24 हजार रुपए कीमती देसी एवं विदेशी शराब जप्त कर युवक को गिरफ्तार किया गया और आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।