रूड़की: पुरानी तहसील मोहल्ला से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, कोर्ट से जारी हुए थे गैर जमानती वारंट
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस के द्वारा फरार चल रहे पुरानी तहसील मोहल्ला निवासी शिवम पुत्र कपिल नाम के एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवम के कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। जिसके बाद से पुलिस के द्वारा शिवम की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा शिवम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।