नवाबगंज: नवाबगंज का युवक पीलीभीत की नहर में डूबा, तलाश में जुटी टीमें
नवाबगंज क्षेत्र के गांव डारिया बीरम नगला निवासी 21 वर्षीय मनीष उर्फ आकाश राठौर शनिवार को अपने दोस्तों के साथ घूमने पीलीभीत गया था। कलीनगर क्षेत्र में खरजा नहर में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव के कारण डूब गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस, सिंचाई विभाग और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंच गई