पिंड्रा: हरहुआ में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, बंद कमरे के अंदर मिला 35 वर्षीय युवक, क्षेत्र में फैली सनसनी
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ बाजार में एक किराए के मकान में 35 वर्षीय युवक का शव संदीप परिस्थितियों में मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए और युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत कैसे हुई है और किन परिस्थितियों में हुई है इसकी जांच की जा रही है।