*गंगोह के मोहल्ला गुलाम औलिया स्थित बड़े हनुमान मंदिर के पास तालाब में शनिवार रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मोहल्ले वासियों ने फायर सर्विस और पुलिस प्रशासन का आभार जताया*