बेगूसराय: साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में हम नेता के अपहरण और हत्या के मामले में 1 अपराधी गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
साहेबपुरकमाल थाना अंतर्गत हम नेता की अपहरण कर हत्या मामले में संलिप्त एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि हम नेता राकेश कुमार की अपहरण कर हत्या मामले में पुलिस ने आजाद चिमनी भट्ठा के पास से घटना में संलिप्त एक अपराधी को गिरफ्तार किया है.