सिवनी मालवा: बाबरी ग्राम पंचायत ने नरवाई को लेकर की पहल, बेसहारा पशुओं के लिए भूसा संग्रहण अभियान शुरू
सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र में एक ओर जहां किसान नरवाई जला रहे हैं, वहीं ग्राम पंचायत बाबरी ने बेसहारा पशुओं के लिए भूसा संग्रहण अभियान शुरू किया है। जनसहयोग से चलाया जा रहा यह अभियान क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दे रहा है। ग्राम बाबरी के सरपंच नरहरी पटेल ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गांव में बड़ी संख्या में बेसहारा मवेशी हैं, जिन्हें लोग