बहरोड़: बहरोड के केशवाना औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, केमिकल पाउडर से भड़की लपटें, एक युवक झुलसा
Behror, Alwar | Apr 27, 2026 बहरोड़ के औद्योगिक एरिया स्थित एग्रो अलाइड फैक्ट्री में रविवार शाम भीषण आग लग गई। फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि वहां रखे केमिकल पाउडर के कारण आग तेजी से फैल गई और दूर तक धुएं के गुबार दिखाई देने लगे।सोमवार को दोपहर बारह बजे संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू की।