तारापुर: सम्राट चौधरी के विधायक दल के नेता बनने पर तारापुर में जश्न, लखनपुर आवास पर होली-दिवाली सा उत्सव
Tarapur, Munger | Apr 14, 2026 सम्राट चौधरी के एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही पूरे तारापुर क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया है. मंगलवार की संध्या 4:00 बजे तारापुर के लखनपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया जहां लोगों ने होली और दिवाली जैसा माहौल बना दिया. सम्राट चौधरी की भाभी अमृत चौधरी के नेतृत्व में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.