पूरनपुर: आसाम रोड कैफे के पास खड़ी बाइक चोरी मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर नगर के मोहल्ला खानकाह निवासी आबिद खां ने कोतवाली में बाइक चोरी की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को उनका पुत्र आरिफ खान आसाम रोड स्थित कैफे के पास लवप्रीत सिंह के मकान की ऊपरी मंजिल पर पेंट का काम कर रहा था। उसने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक कॉलोनी गेट के पास लॉक कर खड़ी की थी। शाम करीब 5 बजे दो अज्ञात युवक पल्सर से आए बाइक चोरी कर ले गए