सदर: नाका में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान हुआ खाक
Sadar, Lucknow | Apr 7, 2026 लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में स्थित महिमा इलेक्ट्रॉनिक के दो गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।