बहराइच: पांडवकालीन सिद्धनाथ मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, किया गया रूट डायवर्जन
शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित अति प्राचीन पांडव कालीन श्री सिद्धनाथ मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना व भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। मंदिर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और बैरिकेडिंग कर रूट डायवर्जन किया गया है।