पलिया: चंद्रपुरा गांव के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया
आज सोमवार को दोपहर करीब 1:00 बजे लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई नारायण ने जानकारी देते हुए बताया है। कि उनका छोटा भाई रामू पुत्र भूधर निवासी गांव चंद्रपुरा कोतवाली भीरा का निवासी था। जहां मृतक बीते दिवस अपनी ससुराल गया था। जहां मृतक के भाई का आरोप है।कि उसकी ससुराल पक्ष के लोगों ने मृतक की पीट पीट कर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया।