राठ: सिकंदरपुरा में पुत्रों ने बुजुर्ग एवं बेवा मां को घर से बाहर निकाला, पीड़िता ने कहा- बहुएं गाली-गलौज कर खाना नहीं देतीं
Rath, Hamirpur | May 4, 2026 राठ कस्बे के सिकंदरपुरा इलाके में कलियुगी पुत्रों ने अपनी बुजुर्ग और बेवा मां को परेशान करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी दोनों बहुएं उसके साथ गाली गलौज कर उसे खाना पीना भी नहीं देती हैं तथा उसे घर से बाहर निकल जाने के लिए कहती हैं। पीड़ित महिला ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।