गिरिडीह: कंपोजिट शराब दुकान के कर्मी से मारपीट, पुलिस ने सदर अस्पताल में दर्ज किया बयान
जिला परिषद के सामने मकतपुर रोड स्थित कंपोजिट शराब दुकान में कार्यरत एक कर्मी को कुछ लोगों ने रविवार की रात मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। सोमवार को 3 बजे नगर पुलिस ने सदर अस्पताल में इसका फर्द बयान लिया। घायल अवस्था में उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल बरमसिया निवासी विक्की कुमार सिंह है।