महाराजगंज: महाराजगंज पुलिस पर चोरी के आरोप में नाबालिक को जबरन पड़कर जुर्म कबूल करवाने का पीड़िता ने लगाया आरोप
22 मई शुक्रवार की दोपहर 1 बजे थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी के एक गांव के रहने वाली एक महिला ने महाराजगंज पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। महाराजगंज थाना क्षेत्र मे हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस के द्वारा 3 दिन पूर्व जनपद अमेठी से एक नाबालिक किशोर को पकड़ लिया गया। जिसे 3 दिन बीत जाने के बाद भी थाने मे रखा गया है। महिला के मुताबिक जुर्म जबरन कबूल कराया जा रहा है।