मुंगावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पाल कॉलोनी से पुलिस ने ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगाने पर तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है, मुंगावली पुलिस को गुरुवार को दोपहर लगभग तीन बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ लोग पाल कॉलोनी में ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगा रहे हैं उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची ।