दुधि: सोनभद्र पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी पर की कार्रवाई, पिपरी में पीड़ित के ₹26,999 वापस कराए
सोनभद्र पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित को ₹26,999 रुपये वापस कराए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। मामला पिपरी थाना क्षेत्र का है, जहां राजकुमार पुत्र शिवशंकर, निवासी शिवा पार्क, रेनूकूट के साथ अज्ञात साइबर अपराधी ने धोखाधड़ी की थी।