जखनिया: जखनिया में मजदूरों का महाप्रदर्शन, रेलवे की बदहाली, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर गरजे ग्रामीण, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
गाजीपुर के जखनिया में आज ग्रामीण मजदूरों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। रेलवे की बदहाल व्यवस्था,सरकारी योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के बैनर तले दर्जनों लोगों ने चौजा तिराहे पर धरना-प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव से लेकर प्लेटफॉर्म विस्तार,अंडरपास...