पथरिया: सदगुवा स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही, औचक निरीक्षण में 10 में से एक भी कर्मचारी नहीं मिला उपस्थित, होगी कार्यवाही
Patharia, Damoh | Jun 18, 2026 पथरिया विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदगुवा में गुरुवार को कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई। केंद्र पर पदस्थ 10 कर्मचारियों में से एक भी कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं मिला। कर्मचारियों की सामूहिक अनुपस्थिति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।